यूपी

भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान था नेता जी सुभाष का : शमीम खाँ सुल्तानी

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर के सपा मुख्यालयों पर आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
इस कड़ी में बरेली सपा कार्यालय पर
नेताओं के द्वारा श्रद्धेय नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसका संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने विचार गोष्ठी में विचार रखते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी थे नेताजी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था और देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
ओड़िशा के कटक शहर में बंगाली कायस्थ परिवार में उनका जन्म हुआ था विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने देश की आज़ादी के उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ जंगे आजादी की लड़ाई लड़ने का फैसला किया वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए किन्तु क्रन्तिकारी विचारधारा के कारण उन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के साथ सीधे लड़ाई का फैसला किया और देश के बाहर जाकर उन्होंने “आज़ाद हिन्द फ़ौज” का गठन किया।

महानगर उपाध्यक्ष और कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्या ने कहा सुभाष चंद्र बोस एक अविस्मरणीय राष्ट्रीय नायक हैं उन्हें अपने देश से बहुत प्यार था जिसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया।
आपके द्वारा दिया गया ” जय हिन्द ” का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।
कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने कहा उनके नेतृत्व करने की असीम क्षमता के कारण उन्हें “नेता जी” के नाम से जाना जाता है। आज़ाद हिन्द फ़ौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की अस्थाई सरकार बनाई जिसे जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, इटली समेत लगभग ग्यारह देशों की सरकारों नें मान्यता दी थी उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से दो बार भयंकर युद्ध कर ब्रिटिश सरकार की सही मायनों में चूलें हिलाने का काम कर दिया था।

इस अवसर पर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कहा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा कार्यक्रम में राजेश मौर्य, हरिओम प्रजापति, महानगर सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, हैप्पी यादव रमीज़ हाशमी तथा ओमपाल प्रजापति, सेक्टर प्रभारी जावेद गद्दी , शब्बन खान, सेक्टर प्रभारी गीता राणा, लक्ष्मी देवी, नीतू सिंह , आशा, विद्या, रूबी, ओमवती, पार्वती,उषा एवं प्रिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *