नीरज सिसौदिया, बरेली
125 बरेली कैंट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। यहां मेयर डा. उमेश गौतम के नेतृत्व में पूर्व पार्षद प्रह्लाद मेहरोत्रा के प्रयासों से पूर्व बसपा नेता एवं पार्षद प्रेमचंद ने भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि पूर्व पार्षद प्रह्लाद मेहरोत्रा ने हाल ही में भाजपा में वापसी की थी। जिसके बाद उन्होंने पार्टी को मजबूती दिलाने के प्रयास तेज कर दिये हैं। इसी कड़ी में आज पार्षद प्रेमचंद को भाजपा में शामिल करवाया गया है।
पूर्व पार्षद प्रह्लाद मेहरोत्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कारवां दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। हर वर्ग के लोग अब भाजपा की ओर न सिर्फ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं बल्कि भाजपा से जुड़कर गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व बसपा नेता और बिहारीपुर – सिविल लाइंस के पार्षद प्रेमचंद को भाजपा में शामिल करवाया गया है। मेयर डाक्टर उमेश गौतम की मौजूदगी में प्रेमचंद ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रेमचंद जाटव समाज से ताल्लुक रखते हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा को और मजबूती मिलेगी। यह सिलसिला आगे भी यूं ही चलता रहेगा। इसका लाभ भाजपा उम्मीदवार संजीव अग्रवाल को मिलेगा। इस बार कैंट विधानसभा सीट से निश्चित तौर पर पार्टी उम्मीदवार संजीव अग्रवाल भारी मतों से विजयी होंगे।
Facebook Comments