यूपी

समाजवादी पार्टी ने शान से फहराया तिरंगा, पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराने वाले बरेली के पहले सपाई महानगर अध्यक्ष बने शमीम खां सुल्तानी, इंजीनियर अनीस अहमद, राजेश अग्रवाल सहित कई नेता बने गवाह

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यालय पर हुए आयोजन के दौरान मौजूद सपाईयों को बधाई देतें हुए देश की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प लेने की सभी से अपील की। सुल्तानी ने शान से तिरंगा फहराया और इसी के साथ वह गणतंत्र दिवस पर पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराने वाले बरेली सपा के पहले महानगर अध्यक्ष भी बन गए। इससे पहले सिर्फ जिला अध्यक्ष ही तिरंगा फहराते थे लेकिन इस बार शिवचरन कश्यप को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इसलिए शमीम खां सुल्तानी बरेली में सपाई इतिहास के पन्नों में एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गए।


शमीम सुल्तानी ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा खतरा संविधान पर ही मंडरा रहा है देश की सरकार की नीति और नियत संविधान विरोधी है। इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की गंगा – जमुनी संस्कृति को ठेस पहुँच रही है। इसलिए समाजवादी पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी संविधान और एकता को बचाना है।

इसी कड़ी में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा अगर लोकतंत्र बचाना है तो इस भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर लोहिया और अम्बेडकर साहब के अनुयायियों को सत्ता में लाना होगा।
भाजपा के लोग देश को गुमराह कर संविधान को समाप्त करना चाहते हैं उन्होंने कहा इस देश की आज़ादी में सभी का महत्वपूर्ण योगदान है हमारे पूर्वजों ने देश की खातिर अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए थे तब जाकर यह दिन देखना हम सबको नसीब हुआ है और यह सरकार देश को गुलामी के रास्ते ले जाना चाहती है।

इसी कड़ी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद ने* कहा संविधान का सम्मान और आपसी भाईचारा तथा सामजिक सौहार्द कायम रखने के लिए हमें और आपको हर क़ीमत पर बनाए रखने के लिए काम करना होगा।

इस अवसर पर कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया और मिठाई वितरण किया गया।
इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर अध्यक्ष मान सिंह यादव की अगुवाई फ़ौजी हरिपाल, राकेश यादव एवं रेहान रज़ा समेत पदाधिकारियों ने विधिवत तिरंगे को सलामी दी व परेड का आयोजन किया।

कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राजेश मौर्या, अनुज गंगवार, राम प्रकाश यादव, अशोक यादव,सुरेन्द्र मिश्रा, मनोहर पटेल,सुरेन्द्र सोनकर, हरिओम प्रजापति, पार्षद आरिफ कुरैशी, नाजिम कुरैशी, सूरज यादव, स्मिता यादव, गज़ल अंसारी, कमलेश ठाकुर, दीपा जेम्स, सबा नाज़, ममता सागर, सुनीता चंद्र, ब्रजेश श्रीवास्तव, हरिपाल सिंह फ़ौजी, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मान सिंह यादव की सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रेहान रज़ा खाँ, राकेश यादव, कैप्टन अर्जुन सिंह यादव,यशवंत सिंह, ऋषि यादव, ब्रजेश सविता, पीताम्बर यादव, महेन्द्र राजपूत, चंद्र सेन पाल, अनुज मौर्या,रामसेवक प्रजापति,जितेंद्र मुंडे, रविन्द्र श्रीवास्तव, मोहसिन खान, गोपाल कश्यप, सी. पी. आर्या, राजेंद्र पाल सिंह, सम्राट अनुज मौर्या, हिमांशू राज़, ब्रजेश यादव आदि प्रमुख सपाई मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *