यूपी

साईकिल से कुशीनगर से चलकर आये सपा के स्टार प्रचारक कन्हैया निषाद, महानगर अध्यक्ष ने किया स्वागत 

नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिलेश यादव का संदेश लेकर कुशीनगर से साईकिल चलाकर बरेली पहुँचे कन्हैया निषाद का पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अगुवाई सपा नेताओं ने स्टार प्रचारक कन्हैया निषाद का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा आप जैसे जाँबाज पार्टी प्रचारक हमारी रीढ़ हैं, यह बहुत बड़ी बात है कि इस भयंकर सर्दी में साईकिल से अकेले आप पार्टी के प्रचार में सैकड़ो किलोमीटर से चलकर यहाँ पहुँचे हैं आप जैसे कर्मठ पदाधिकारियों के की बदौलत हम 27 में सरकार बनाएंगे।


इसी कड़ी में स्टार प्रचारक कन्हैया निषाद ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश समाज में समता, समानता और एकता का है, भाजपा सरकार ने देश को बांटने की जो साजिश की है उसे अखिलेश जी का PDA समाप्त करेगा।


उन्होंने बताया कि वे अपने गृह जनपद कुशीनगर से 19 नवम्बर 2025 से साईकिल से निकले थे और पार्टी का प्रचार करते हुए कल देर रात्रि बरेली कार्यालय पहुँचे हैं। अगले क्रम में यह यात्रा मीरगंज के लिए कल रवाना होंगे।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर व महासचिव रणवीर सिंह जाटव, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव जितेंद्र मुंडे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रामसेवक प्रजापति, महानगर सचिव डॉ चाँद, शब्बर खान, अर्श आलम आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *