यूपी

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में कोहाड़ापीर के पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, हरिओम प्रजापति, अनीस बेग, दीपक शर्मा, राजेश मौर्य और राजेश अग्रवाल सहित कई नेता भी रहे साथ, सुल्तानी बोले- व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए हर आंदोलन के लिए तैयार है समाजवादी पार्टी

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

आजादी से पहले से रोजगार चला रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को अवैध बताकर तोड़ा जाना सरासर गलत है, बुलडोजर की कार्रवाई करने वाला नगर निगम सालों से इन व्यापारियों से टैक्स भी वसूल रहा है, जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को तोड़ा गया उन पर सभी जरूरी कागजात के साथ बी. डी. ए का पास नक्शा तक है, इन व्यापारियों की रोजी – रोटी इन्हीं दुकानों से चलती थी इन व्यापारियों को रोजगार के लिए अन्य कोई स्थान उपलब्ध कराये बिना, कोई मुआवजा दिए बिना, इनके परिवारों की चिंता बिना किए इतनी बड़ी विध्वंसक बुलडोजर कार्यवाही नाकाबिले बर्दाश्त है।


आज समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल इन पीड़ित व्यापारियों से मौके पर जाकर मिला और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके हितों के लिए किसी भी संघर्ष से सपा पीछे नहीं हटेगी।
समाजवादी पार्टी व्यापारियों को न्याय दिलानें के लिए हर आंदोलन को तैयार है, अधिकारियों से मिलकर व्यापारियों के हुए नुकसान के लिए मुआवज़े की माँग की जायेगी।


आज इस कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, शहर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव सक्सेना व सूरज यादव, डॉक्टर अनीस बेग,महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राम प्रकाश यादव, अनुज गंगवार, निवर्तमान जिला महासचिव संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, प्रमोद बिष्ट व कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान व कैंट अध्यक्ष हरिओम प्रजापति समेत पार्षद मो. आरिफ कुरैशी, पार्षद ओमान रज़ा, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर जाटव, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, गुरु प्रसाद काले, सचिव अनुज आनंद वाल्मीकि, महेंद्र राजपूत, धीरज हैप्पी यादव, नाजिम कुरैशी, डॉ. चाँद, सोनू लाल, ऋषि राम यादव, रमीज़ हाशमी, राशिद गाज़ी अमित गिहार, महेन्द्र बिक्रम, राजेंद्र लोधी, कुलदीप राना, गौरव मेहरोत्रा, संजीव कश्यप, मोहसिन खान, अशफ़ाक़ चौधरी, गंगा सिंह यादव, हेमा बत्रा, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, अकरम खान, सम्राट अनुज मौर्या आदि मौजूद रहे।


इस मौके पर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि आज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित व्यापारियों से मौके पर मिलने पहुँचा है। जल्दी ही महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी जी के नेतृत्व में व्यापारियों के हक़ की बात लेकर आला अधिकारियों से मिला जाएगा और व्यापारियों को न्याय दिलाया जाएगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *