नीरज सिसौदिया, बरेली
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज प्रख्यात समाज सुधारक, विचारक और लेखक ज्योतिबा फुले की जयंती प्रदेश भर के सपा कार्यालयों पर मनाई गई। जिसके तहत बरेली सपा कार्यालय पर जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की तथा संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दार्थ सिंह की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रही वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती सुरक्षित सीटों पर भव्यता के मनाई जाएं जिसकी रूप रेखा बनाने हेतु जिलों के भ्रमण की कड़ी में बरेली पहुंचें थे।
इस दौरान सपा नेताओं द्वारा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले 19 वीं सदी के एक प्रमुख समाज सुधारक थे। वे जाति व्यवस्था, पितृसत्ता और सामाजिक असमानता के खिलाफ मुखर थे। उनके विचार मुख्य रूप से समाज के शोषित और वंचित वर्ग खासकर दलितों और महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित थे। उनका मानना था कि महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समाज के विकास के लिए जरूरी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा के महात्मा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री वाई फुले के साथ मिलकर सन 1848 में पुणे में महिलाओं के लिए देश का पहला विद्यालय शुरू किया जो महिलाओं कि शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रन्तिकारी कदम था उनकी पत्नी सावित्री बाई इस विद्यालय की पहली शिक्षिका बनी। महात्मा फुले ने महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देनें की हमेशा वकालत की तथा विधवा विवाह जैसे सुधारों का हमेशा समर्थन किया।
इस कड़ी में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सत्य शोधक समाज की स्थापना की थी, वे सभी के लिए समान शिक्षा के पक्षधर थे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरबिंद यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर व महासचिव रणवीर जाटव , निवर्तमान जिला महासचिव संजीव यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव, मीरगंज अध्यक्ष सुरेश गंगवार, भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद, बिथरी विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, महानगर सचिव संजय वर्मा एड., सय्यद ज़मील अहमद, नाजिम कुरैशी, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, महिला सभा प्रदेश महासचिव भारती चौहान, एड. हुरिया रहमान, शब्बो खान, सीमा श्रीवास्तव, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक यादव, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अशोक समाजवादी, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष सचिन आनंद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष भुवनेश प्रधान, बाबा साहब वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, जावेद गद्दी, पूर्व पार्षद राजा अंसारी, सोनू लाल, अमरीश यादव, राजेंद्र लोधी, कुलदीप राना, हिमांशू सोनकर, महेंद्र विक्रम, गंगा सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, कुलदीप प्रधान, सम्राट अनुज मौर्या, रेहान अंसारी, अखिलेश पटेल आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।




