यूपी

2027 की तैयारी में जुटी सपा, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी बोले- सैनिक प्रकोष्ठ निभाएगा अहम भूमिका

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की एक बैठक कैंफर स्टेट कॉलोनी में महानगर अध्यक्ष रिहान रज़ा खान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सैनिक प्रकोष्ठ पार्टी की मजबूत ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर जाना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और जनहित की सरकार बनाने के लिए सैनिक प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

सपा महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने की अपील की।

सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रिहान रज़ा खान ने कहा कि 2027 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ-बूथ जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे।

बैठक से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सात दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत 11 पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश सचिव हरिपाल, कैप्टन अर्जुन सिंह, कैप्टन सदानंद शर्मा, हरिओम प्रजापति, गुल बशर अंसारी, आबिद अली खान, तौफीक अली, मेहंदी खान, नन्हें पाल, कैप्टन जेड. यू. अंसारी, नौशेर खान, पीतांबर यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *