यूपी

कैंट में डॉ. अनीस बेग की PDA महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, IMA हॉल खचाखच; बोले- संविधान और आरक्षण बचाने को एकजुट होना होगा

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
बरेली जनपद के कैंट विधानसभा में समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में विशाल पीडीए महापंचायत, आई.एम.ए हॉल में आयोजित किया गया। पीडीए पंचायत में जनसैलाब उमड़ने से हाल खचाखच भर गया। इससे पहले कैंट विधानसभा में तीन बड़ी पीडीए महापंचायत आयोजित हो चुकी है।


डॉ. अनीस बेग ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने के लिए आपसी भाईचारे को कायम करना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर सामाजिक न्याय की स्थापना करना है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बरेली के सिविल लाइंस स्थित आई. एम.ए हॉल में आयोजित पीडीए महापंचायत में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर, संविधान की रक्षा और सभी वर्गों को सम्मान दिलाने का व्यापक अभियान है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महानगर महासचिव दीपक शर्मा कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा को पीडीए जन-जन तक पहुंचाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए संकल्पि है।


कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, अम्बेडकर वाहिनी की महासचिव बीना गौतम, महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष हुरिया रहमान, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष गजल अंसारी, पार्षद शमीम पटवारी, ताज खान, हरि किशन वाल्मीकि, विशाल कश्यप, परवेज यार खान, सलमान खान, विजय चौहान, महानगर सचिव ऋषि यादव, दिलीप वाल्मीकि, कुलदीप वाल्मीकि, वासुदेव सागर, पंकज वाल्मीकि, नीरज राज, अनिल वाल्मीकि, धर्मवीर वाल्मीकि, कल्पना वाल्मीकि, सिंपल कन्नोजिया, हाजी शोएब खान, कैंट विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, आदिल बेग, अफगान अली खान, सुहेल रजा खान आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *