यूपी

महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी डॉ. अनीस बेग के कार्यक्रम में गूंजा देशभक्ति और शायरी का पैगाम

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईएमए हॉल, सिविल लाइंस में महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी’ के तहत डॉक्टर अनीस बेग द्वारा भव्य ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ शुरू किया गया में देशभर से आए शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक समां बांधे रखा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के वीरों को समर्पित काव्य और मुशायरा रहा। शायरों ने अपनी शायरी के माध्यम से देशभक्ति, भाईचारे, अमन और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। कवियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में वसीम बरेली, नदीम फारूक, अजीम शाकिरी, मशहर अफरीदी, बिलाल सहारनपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, तबरेज राणा, शबीना अदीब, मुमताज नसीम, सबा बलरामपुरी, प्रतिभा यादव, राहिल बरेली, मसूदम बरेली और अहमद फरीद सहित अनेक शायरों और कवियों ने शिरकत की।
आयोजन के दौरान डॉ. अनीस बेग, 125 कैंट विधानसभा, बरेली की ओर से अतिथियों और शायरों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि साहित्य और कला समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश की आजादी के संघर्ष, वीरों के बलिदान और आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव , महानगर अध्यक्ष शुभलेश यादव, कैंट अध्यक्ष राजेश मौर्य आई एम ए यूपी अध्यक्ष डॉ रवीश कुमार,कुलदीप सिंह भुल्लर,उवैस रजा खां, खुसरो मिर्जा, उस्मान रजा खां, यावर खां, सैयद महताब, साजिद खां पप्पू, परवेज शेख, सैयद नजीब, मोहम्मद नदीम अंसारी, डॉ. अजहर नवाब, डॉ. सैफ शेख, दानिश महिला सभा अध्यक्ष स्मिता यादवसुल्तानी समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


मुशायरे और कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी एवं शहरवासी मौजूद रहे। देर रात तक चली महफिल में शायरी और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा और कार्यक्रम देशभक्ति व भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *