यूपी

सुभाष नगर में जलभराव की समस्या के समाधान को आगे आए डॉ. अनीस बेग, ट्यूबवैल की कराई व्यवस्था और बांटी राशन सामग्री

Share now

बरेली। सुभाष नगर क्षेत्र में जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को पिछले कई दिनों से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बताया गया की डॉ. अनीस बेग ने सुभाष नगर क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान कुछ जरूरतमंद परिवारों ने घर में राशन की समस्या और आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी दी। डॉ. अनीस बेग की ओर से ऐसे परिवारों को राशन एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या बताते हुए डॉ. अनीस बेग से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। लोगों ने कहा कि कई दिनों से पानी जमा होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. अनीस बेग ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में आज उनके द्वारा क्षेत्र में ट्यूबबेल की व्यवस्था कराई गई, जिससे जमा पानी की निकासी कर जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।
क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए डॉ. अनीस बेग के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनके स्तर से लगातार मदद और सहयोग किया जा रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि जल निकासी की व्यवस्था से उन्हें जलभराव से राहत मिलेगी।नीरज राज, आदित्य कश्यप, लकी रत्नाकर, भोला कश्यप, चंद्रपाल यादव, ओमपाल कश्यप, अनिल अग्रवाल, डिम्पल कश्यप, राजीव शर्मा, शैलेन्द्र रत्नाकर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *