बिहार

युवा-हल्लाबोल ने 41 शहरों में आयोजित की युवा-पंचायत

Share now

पटना : बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ चल रहा आंदोलन युवा-हल्लाबोल ने विवेकानंद जयंती पर देश के 41 शहरों में युवा-पंचायत का आयोजन किया। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्यतः निम्नलिखित एजेंडा रखा गया.

1) युवा-हल्लाबोल द्वारा जारी किए मांगपत्र पर चर्चा करके युवाओं द्वारा अडॉप्ट किया गया

2) युवा-हल्लाबोल के सभी माध्यमों जैसे कि ऑनलाईन पेटिशन, वेबसाईट और फेसबुक ट्विटर से युवाओं को जोड़ा गया

3) 27 जनवरी को दिल्ली में होने जा रहे ऐतिहासिक ‘यूथ समिट’ की तैयारी की गई

ज्ञात हो कि युवा-हल्लाबोल रोज़गार के अवसरों और ईमानदार भर्ती प्रणाली के लिए चलाया जा रहा देशव्यापी आंदोलन है। युवा-हल्लाबोल ने सरकार के समक्ष बेरोज़गारी के भीषण समस्या का स्पष्ट समाधान भी सुझाया है और इसी परिपेक्ष्य में आगामी 27 जनवरी को राजधानी दिल्ली में एक ऐतिहासिक ‘यूथ समिट’ का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *