जम्मू-कश्मीर

भारी बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, जवाहर टनल ब्लॉक

Share now

समीर सप्रू, जम्मू

कश्मीर में भारी बर्फबारी से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित जवाहर टनल भी भारी बर्फबारी के कारण ब्लॉक हो गई. टनल के कश्मीर की साइड वाले सभी ट्यूब ब्लॉक हो गये हैं. हालांकि, इसके कारण किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है.

टनल से बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है. राहत एवं बचाव दल रेस्क्यू अभियान में लगे हुए हैं. इसके चलते यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *