पंजाब

रविवार से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, घर-घर जाकर पिलाएंगे पोलियो की खुराक

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

पल्स पोलियो किसी मासूम की जिंदगी बर्बाद न करे इसके लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रवासी लोगों के बच्चों के लिए चलाया जा रहा है. शहरी इलाके में सभी बच्चों को यह खुराक दी जाएगी. इसी सिलसिले में ये लोग आज नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे. इनकी चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी जिसके समाप्त होने की सूचना लिखित में देने आये थे. इस कार्य में सेनेटरी इंस्पेक्टर यूनियन के प्रधान संजीव कालिया ने इनका सहयोग किया. इस मौके पर सुखजिंदर सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, करम सिंह, प्रेम प्रकाश, जगजीत सिंह, राम प्रकाश, ग्यान चंद आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *