झारखण्ड

जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई को चाकू मारा, गंभीर

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के दर्जी मुहल्ला में जमीन विवाद को लेकर बडे़ भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है।

दो सहोदर भाईयों के बीच जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच बडे़ भाई शौकत अंसारी ने अपने छोटे सहोदर भाई जाकीर अंसारी को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में छोटा भाई जाकीर अंसारी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे डीवीसी अस्पताल बोकारो थर्मल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उसे प्राथमिक उपचार कर बीजीएच रेफर कर दिया, लेकिन घायल के परिजन उसे डुमरी स्थित मीना अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी छोटेलाल पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ओर मामले की जांच की। जांच के बाद आरोपी बडे़ भाई शौकत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया। इस मामले में थाना प्रभारी छोटेलाल पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए कांड संख्या 30/2019 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले का अनुसंधानकर्ता सअनि सुनील सिंह को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *