झारखण्ड

ऊपरघाटः बेरमो पुलिस का छापा, 50 टन अवैध कोयला जब्त, एक ट्रैक्टर व धंधेबाज गिरफ्तार

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो एसपी के गुप्त सूचना पर बेरमो पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर सुरीन ने ऊपरघाट के डेगागढ़ा-बंशी जंगल में छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने डेगागढ़ा-बंशी जंगल स्थित कोयले के अवैध डीपू से 50 टन कोयला, एक ट्रैक्टर व एक धंधेबाज गिरफतार करने में सफलता मिली है। इस संबंध में बताया जाता है कि बोकारो एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ऊपरघाट के डेगागढ़ा-बंशी जंगल में पिछलें चार महीनों से अवैध कोयले का डीपू बनाकर तस्करी की जा रही हैै। तस्करी की सूचना पर बोकारो एसपी ने बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम बनाकर सोमवार की रात छापामारी की गयी। छापामरी में पुलिस डेगागढ़ा-बंशी जंगल के अवैध डीपू से लगभग 50 टन कोयला, एक एक ट्रैक्टर व धंधेबाज गिरफतार किया। बरसात और रात के कारण वहां से कई धंधेबाज भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस वहां पर रात भर पहरा करती रही। मंगलवार को दिन भर की मक्कशत के बाद जेसीबी मशीन के द्वारा ट्रकों में लोड़कर कोयले को थाना लायी।

इस मामले में पुलिस ने बोकारो एसपी के आदेशानुसार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस छापामारी से खुफिया विभाग की रिर्पोट की पुष्टि हो गयी। खुफिया विभाग ने मुख्यालय को एक रिर्पोट भेजी थी, जिसमें कहा गया था कि ऊपरघाट स्थित पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के डेगागढ़ा-बंशी जंगल से कोयले की तस्करी की जा रही है। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी छोटेलाल पासवान ने हमेशा से इंकार करते रहें कि थाना क्षेत्र से कोयले की तस्करी नही की जा रही है।

बेरमो इंस्पेक्टर सुधीर सुरीन की कार्रवाई से थाना प्रभारी के झूठ की पोल खोल गयी। इस अभियान में पेंक-नारायणपुर पुलिस को दूर रखी गयी थी। छापामारी के बाद पेंक-नारायणपुर थाना को सूचना दिया गया। इस अभियान से धंधेबाजों में हडकंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *