झारखण्ड

ऊपरघाट के जंगल में ग्रामीणों ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया संकल्प

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 

बेरमो वन प्रक्षेत्र के ऊपरघाट स्थित
कंजकिरो पंचायत के टैहरवासीरी जंगल में वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के संयोजक खिरोधर महतो के नेतृत्व में पेडों में रक्षा सूत्र बांधकर जंगल बचाने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम कंजकिरो-पिपराडीह भाया बोकारो थर्मल मोड़ के पास बेल के पेड़ पर आचार्य टुकामनी पांडेय के द्वारा पूजा-अर्चना किया गया। ओर जंगल बचाने का संकल्प लिया। वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के संयोजक खिरोधर महतो ने बताया कि जंगल हमारी सुरक्षा कवच है। जीवन की बहुत सारी चीज़ें जंगल से हमें मिलती है। जंगल को किसी भी कीमत पर अपने नहीं दिया जाएगा।

हमारे पूर्वजों ने 40 वर्षों से अपने बाल-बच्चों से भी बढ़कर सवारनें का काम किया है। पावर ग्रीड कंपनी टावर लगाने की आड़ में लकड़ी की अवैध रूप से गौरख धंधा करनी चाहती है। टैहरवासीरी जंगल में लगभग सात हजार पेंड काटने का लक्ष्य पावर ग्रिड कंपनी ने रखा है। वन विभाग भी इस गौरख धंधे में शामिल हैं। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, गुलाब चंद्रा, शिक्षिका जया लक्ष्मी, सेविका सह पत्रकार अर्चना शर्मा, योद्धा महतो, प्रकाश रंजन, उमेश महतो, रामचंद्र कुमार अंजाना, अशोक कुमार महतो, दिनेश कुमार महतो, महेंद्र शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, कुमार अभिनंदन, निरपत महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *