रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को ऊपरघाट का तुफानी दौरा कर विभिन्न योजनाओं को आधारशिला रखी। पोखरिया पंचायत के पारगोडा में राज्य सम्पोषित योजना के तहत पीसीसी पथ, भेड़खुटवा में पक्कीकरण सड़क व नारायणपुर में शिव मंदिर के समीप पांच सौ फीट व मुकेश महतो के घर के सामने विधायक मद से निर्मित होने वाले एक सौ फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास शुक्रवार को किया। इसके अलावे पीएमजीएसवाई के तहत नारायणपुर से सियारिमोड तक सात किलोमीटर कालीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। सभी योजानाओं की लागत लगभग पांच करोड़ है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि ऊपरघाट को पोखरिया के बंशी में सब स्टेशन का निर्माण होगा। इसका अतिशीघ्र शिलान्यास किया जाएगा।
कंजकिरो सब स्टेशन को भी जनवरी माह से निर्माण कार्य को चालू किया जाएगा। कहा कि डुमरी का पहचान पुरे झारखंड में बना दिया है, जनता ने मौका दिया तो गिरीडीह का पहचान पुरे भारत में बना दूंगा। भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुआ कहा कि यह सरकार झारखंडियों का हितैषी नही है। यहां बाहरी व्यक्तियों को संरक्षण दे कर नौकरी दिया जा रहा है। यंहा के पढ़े-लिखे नौजवानों को बेरोजगार किया जा रहा है। विधायक ने कैलाश स्मारक ऊच्च विद्यालय को छः लाख चैबिस हजार की अनुदान राशि अपने हाथो से प्राचार्य को दिया। इस मौके पर मुखिया टुनिया देवी, जेएमएम नेता अयोध्या प्रसाद महतो, झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश्वर महतो, यदु महतो, रामेश्वर महतो, प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, कार्तिक मांझी, भैरव महतो, जयलाल महतो, गंगा महतो, जगरनाथ महतो, कमालुद्दीन अंसारी, खुशलाल महतो, कालेश्वर महतो, टेकलाल महतो, बासुदेव महतो, घनश्याम गंझू, अमृत महतो, लौकी महतो, राथो तुरी सहित सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।