झारखण्ड

बोकारो थर्मल में छह दिवसीय स्व. अब्दुल रउफ फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो थर्मल स्थित फुटबॉल मैदान में 6 दिवसीय स्व. अब्दुल रउफ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभांरभ मुख्य अतिथि आजसू केंद्रीय महासचिव डाॅ.लंबोदर महतो व थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इससे पहले स्वर्गीय अब्दुल रउफ के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। और कहा कि खेल कूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल-कूद को बच्चे कैरियर के रूप में भी ले सकते हैं। झारखंड सरकार खेल कूद में काफी ध्यान दे रही है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि खेल को खेल के भावना से ही खेला जाना चाहिए। हारजीत मायने नहीं रखता।

उद्घाटन मैच कोयलांचल बेरमो और कंजकिरो के बीच खेला गया। इसमें 1-0 से कोयलांचल की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। मौके पर समाजसेवी अनवर आलम, आजसू पार्टी के संतोष महतो, समिति के अध्यक्ष मंजूर आलम, दीपक कुमार, खिरोधर महतो, जलेश्वर महतो, जसविंदर सिंह, रिजवान अहमद, सागर तुरी, सुरेश महतो, खिरोधर महतो, बिनोद बावरी, चंद्रशेखर महतो, लाल मोहन तुरी, विश्वजीत समादार सहित सैकडों खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *