दिल्ली

भारतीय भाषा अभियान पूर्वी भारत बौद्धिक परिषद की विशेष बैठक आयोजित

Share now

नीरज पाांडेय, नई दिल्ली 

सर्वोच्च न्यायालय में उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों के प्रवासी अधिवक्ताओं को संगठित कर बनाया गया भारतीय भाषा अभियान पूर्वी भारत के बौद्धिक परिषद की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली कार्यालय में बुधवार को संपन्न हुई जिसमें आगामी राष्ट्रीय हिंदी दिवस पखवाड़ा उद्घाटन एवं समापन समारोह व सभी राज्यों में स्थित भारतीय भाषा अभियान की इकाइयों में पखवाड़ा आयोजन से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की गई तथा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 7 सितंबर गन्ना संस्थान लखनऊ के उद्घाटन समारोह एवं 21 सितंबर के वात्सल्य ग्राम वृंदावन के समापन समारोह में सहभागिता हेतु सभी इकाइयों के कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिवक्ताओं को बड़ी संख्या में समारोह में सहभागिता हेतु राज्य कार्यकारिणी दायित्व धारकों को कहा गया।

इसके साथ ही सभी इकाइयों को अपने न्यायालय में समारोह आयोजित करने के लिए कहा गया जिसमें जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, सांसद, विधायक एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों तथा संघ एवं परिषद के पदाधिकारियों की सहभागिता के लिए निमंत्रण पत्र भेजने के लिए कहा गया ताकि भारतीय भाषा अभियान के उद्देश्यों से सभी को परिचित कराया जाए एवं न्यायालयों में भारतीय भाषाओं के प्रयोग के लिए किए जा रहे हमारे प्रयास को जनसमर्थन प्राप्त हो सके व जनता को जनता की भाषा में न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *