उत्तराखंड

शनिवार से शुरू होगा काली कुमाऊं ऑल इंडिया आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट
उत्तराखंड के काली कुमाऊं ऑल इंडिया आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज कल एक नवंबर को होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चम्पावत स्थित गौरल चौड़ मैदान को सजाया संवारा जा रहा है। प्रतियोगिता में देश भर की 13 नामी टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर चम्पावत के लोगों में काफी उत्साह है। चम्पावत जिला मुख्यालय में शुक्रवार से 11 दिन तक फुटबॉल की धूम मचेगी।

प्रतियोगिता के आयोजक लडवाल फाउंडेशन के निदेशक नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में देश भर की 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बनारस, पंजाब यूनाईटेड, देहरादून, गढ़वाल हीरोज, उत्तराखंड पुलिस, उत्तर रेलवे, गढ़वाल रेजीमेंट, रुड़की, पिथौरागढ़, मंथन क्लब दिल्ली, अलवर राजस्थान, एलएनआईपी ग्वालियर और मेजबान चम्पावत की टीम हिस्सा लेंगी। बताया कि दस नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता को एक लाख और उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। आयोजन के लिए समितियों का गठन कर लिया गया है। आयोजन को सफल बनाने में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रदीप बोरा,मुकेश महराना, सुनील साह, अशोक वर्मा, विक्की चौधरी, अमित वर्मा, मुक्तेश वर्मा, विकास साह, गणेश महराना, सुनील गड़कोटी, वीएन उपाध्याय, मुकेश वर्मा, चंदन अधिकारी, मुकेश टम्टा और भगवत चौधरी सहयोग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *