हरियाणा

बुकिंग कर बुलाते थे ओला कैब फिर ड्राइवर से करते थे लूटपाट

सोहना, संजय राघव 
ओला पर बुकिंग कर कार चालकों को लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को भोंडसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । भोंडसी पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को गांव रिठौज से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव बहलपा के पास हुई दोनों वारदातों का खुलासा किया है ।पुलिस ने आरोपियों के पास से कार चालकों के मोबाइल व नकदी बरामद कर उन्हें भोंडसी जेल भेज दिया है.
सोहना बहलपा मार्ग पर लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही थी । गिरोह के सदस्य ओला बुकिंग कर कार लेकर आते थे व सुनसान रास्ते में कार चालकों के मोबाइल में पैसे छीन लेते थे। गांव में बहलपा समीप 2 फरवरी व 10 फरवरी को लगातार लूटपाट के हुए दो मामलों ने भौंडसी पुलिस की नींद हराम कर दी। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल व नगदी बरामद कर ली है ।सभी आरोपी गांव रिठौज के रहने वाले हैं.
जाँच अधिकारी एएसआई विनोद ने बताया कि जिनकी पहचान मनीष, इशांत ,सतीश के रूप में हुई है ।पुलिस ने आरोपियों को 4 दिन रिमांड पर रखा आज उन्हें आज उन्हें भोंडसी जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *