दिल्ली

मुकेश गोयल को बनाया जाए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष : जितेंद्र अग्रवाल

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की कवायद तेज हो चुकी है. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की जगह यह ताज किसके सिर पर सजेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन इस पद की दौड़ में जो नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं उनमें से एक नाम नगर निगम के नेता विपक्ष मुकेश गोयल का भी है. मुकेश गोयल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग पार्टी के जमीनी स्तर के नेता भी उठाने लगे हैं. आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने मुकेश गोयल को इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार करार देते हुए मुकेश गोयल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की है.

Jitendra Aggrawal
जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि मुकेश गोयल दिल्ली प्रदेश प्रभारी के रूप में परफेक्ट और पहली पसंद हैं. दिल्ली के सभी नेता और कार्यकर्ता उनके नेतृत्व को पसंद करते हैं. उन्हें 35 वर्षों का सियासत का अनुभव है और 25 साल से वह पार्षद भी हैं.नरम स्वभाव सरल भाषा और बहुमुखी प्रतिभा के धनी मुकेश गोयल सबको साथ लेकर चलने का हुनर भी जानते हैं. साफ और बेदाग छवि वाले मुकेश गोयल को इनकी आम ईमानदारी प्रदेश के अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है. अत: मैं पार्टी आलाकमान से यह गुजारिश करता हूं कि मुकेश गोयल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *