दुनिया देश मनोरंजन

टिकटॉक के बैन से क्यों खुश हुई टिकटोक स्टार जन्नत जुबैर..?

Share now

भारत सरकार ने 29 जून को टिकटॉक समेत 59 और चीनी एप्लिकेशन्स को भारत में बैन करने का ऐलान कर दिया है. लाखों फॉलोअर्स वाले टिकटॉकर्स को इससे जोर का झटका लगा है. कई एक्टर्स भी हैं जो टिकटॉक पर वीडियोज बनाते हैं. ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस हैं जन्नत जुबैर रहमानी जो कि टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं.

जन्नत ने बताया, “मैं तो वेट ही कर रही थी की कब ये बैन की न्यूज आए. मैं बहुत खुश हूं और इस फैसले का पूरा सपोर्ट करती हूं. उन्होंने कहा कि वह टिकटॉक ही नहीं बल्कि सभी चीनी एप्लिकेशन्स के बैन को मैं सपोर्ट करती हूं.”

इसी के साथ जन्नत ने कहा, “ऐसे कई टिकटॉकर्स है जिनको इस खबर से शॉक तो लगेगा ही लेकिन कहीं कहीं उन्हें इसका आइडिया भी था की टिकटॉक बैन हो सकता है. मेरा यही मानना है की जो भी सिर्फ टिकटॉक पर डिपेंड थे वो लोग अपना टैलेंट कहीं और एक्सप्लोर करेंगे और अपना करियर कहीं और बनायेंगे.”

जन्नत ने ये भी कहा कि वो टिकटॉक वीडियो सिर्फ मस्ती के लिए बनाती थीं और उन्हें अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए कई और प्लेटफॉर्म्स हैं. टिकटॉक पर विशाल पांडे भी काफी फेमस हैं और हमने जब उनसे टिकटॉक बैन पर उनका रिएक्शन जानना चाहा तो उन्होंने कहा, “इस वक्त मैं बात करने की कंडीशन में नहीं हूं और मुझे फिलहाल टिकटॉक बैन पर कोई बात नहीं करनी है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *