दुनिया देश

फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज करता था महिलाओं के साथ किया ऐसा…

Share now

दिल्ली की साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दक्षिण भारत के विजयवाड़ा से एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर महिलाओं के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देता था.

दरअसल महरौली थाने में एम्स में काम करने वाली एक नर्सिंग स्टाफ की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसको 1 जुलाई 2018 को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी जिसको उन्होंने वेरिफाई करने के बाद एक्सेप्ट कर लिया था जिसके बाद महिला और आरोपी मोहम्मद सादिक इमरान की दोस्ती हो गई थी.

दोनों लेह लदाख भी घूमने गए थे उसी दौरान आरोपी मोहम्मद सादिक ने महिला से शादी करने का प्रस्ताव रखा. जिसके लिए महिला तैयार हो गई. आरोपी ने महिला को होटल बिजनेस शुरू करने का झांसा देकर महिला से करीब 34 लाख रुपए ठग लिए जिसके बाद आरोपी ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया और उसे नजरअंदाज करने लगा.

खुद को ठगे जाने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने जांच में पाया कि एक शातिर ठग ने ठगी की है. लिहाजा पुलिस ने सर्विलांस के जरिये आरोपी का पता लगाया और आंधप्रदेश के विजयवाड़ा से आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर आई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *