दुनिया देश

‘Dil Bechara’ के ट्रेलर को देख भावुक हुए ये सेलेब्स, सुशांत की याद में कही ये बात…

फिल्म ‘दिल बेचारा (Dil Bechara)’ में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मस्ती और मासूमियत आंखों से एक पल के लिए भी ओझल कर पाना बेहद मुश्किल है. सुशांत का हमारे बीच न होना उनके चाहने वालों के दिल को चीर दे रही है. सुशांत की करीबी और खास कृति सनन अपने इस दोस्त के चले जाने के सदमे से उबर नही पा रही हैं. सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को देख जहां हर किसी की आंखे नम हैं, वही कृति ने भी अपने ट्विटर पर सुशांत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर शेयर करते हुए अपने टूटे दिल की दास्तान बयां की.

कृति ने लिखा, ‘मेरे लिए ये देख पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं इसे कैसे न देखूं.’ इन्हीं अल्फाजों को लिखकर कृति ने अपनी हाले बयां किया.

इसके अलावा फरहान अख्तर ने भी सुशांत की ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने इस ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, ‘बस देखा गया #DilBecharaTrailer, यह निश्चित रूप से हमें याद दिलाता है कि हमने जल्द ही एक प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है, लेकिन यह चेहरे के साथ मुस्कान भी लाता है, आकर्षक लगता है.  @CCChhabra & टीम को मेरी शुभकामनाएं.

इसके साथ ही नील नितिन मुकेश, सुष्मिता सेन और डायरेक्टर कुणाल कोहली ने भी अपने ट्विटर पर इमोशनल मैसेज लिखा और सुशांत को याद किया. वहीं एक्टर विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर ‘दिल बेचारा’ को हिस्ट्री की सबसे सफल फिल्म बनाने के लिए अपने फैंस से आग्रह किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *