उत्तराखंड

लगाय लियो वृक्षा,बचाय लियो वन

दीपक शर्मा, लोहाघाट

सरस्वती शिशु /विद्या मन्दिर – भिंगराड़ा का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रामलीला मैदान भिंगराड़ा मे सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता रमेश चन्द्र जोशी वन क्षेत्राधिकारी ने की साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम दत्त जोशी (भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पावत)एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कलखुड़िया व रमेश चन्द्र भट्ट पूर्व छात्र / आचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया ।

कार्यक्रमों मे भैय्या -बहिनो द्वारा बेटी बचाओ,बेटी पढाओं,पर्यावरण संरक्षण ,देशभक्ति, ईश भक्ति से सम्बन्धित सुन्दर प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर समस्त क्षेत्रीय जनता एवं अभिभावकों का सहयोग प्राप्त हुआ.

कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान धर्मानन्द भट्ट भिंगराड़ा ,रमेश चन्द्र मथेला,चन्द्र शेखर जोशी,उमेश चन्द्र भट्ट, टीकाराम जोशी, हितेश जोशी, देवकीनन्दन भट्ट ,लालमन शर्मा, हेम चन्द्र जोशी, विनोद जोशी, सतीश शर्मा, किशोर कुमार, निर्मला जोशी, पुष्पा भट्ट,नीता भट्ट, आदि उपस्थित रहे जिसके लिये विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमबल्लभ भट्ट के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *