झारखण्ड

मुखिया संघ के अध्यक्ष 14 को भाजपा में शामिल होंगे

नावाडीह/प्रतिनिधि : प्रखंड के स्व. बिनोद बिहारी स्टेडियम में अगामी 14 अप्रैल को नावाडीह मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चपरी मुखिया व डुमरी विधायक के पूर्व विधायक प्रतिनिधि गौरीशंकर महतो अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामेंगे। उक्त जानकारी भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष गोबिंद महतो ने देते हुए कहा कि आगामी 14 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलवा, जमशेदपुर सासंद विद्युत वरण महतो ,गिरिडीह सासंद रविंद्र कुमार पांडेय ,बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल  के उपस्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री महतो ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में शामिल होंगे।जिसकी तैयारी को लेकर सोमवार को स्थानीय सासंद रविंद्र कुमार पांडेय द्वारा चयनित स्थल का निरीक्षण किया और कहा कि मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री महतो को पार्टी में आने से पार्टी की ओर मजबुती मिलेगी।उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी के विकास को देखकर 2019 में होने वाली चुनाव तक नावाडीह के सभी मुखिया भाजपा में आने का मन बना लिए हैं। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष सह चिरुडीह मुखिया रणविजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि दशरथ महतो ,मुखिया देवानंद महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *