मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

पुलिस ने गुरुद्वारे के ग्रंथी को बीच सड़क पर पीटा, बाल पकड़कर घसीटा, भड़के सिख, देखें लाइव वीडियो

Share now

 

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
पगड़ी सिख धर्म की आन होती है और एक सच्चा सिख अपनी पगड़ी की खातिर अपना सिर तक कुर्बान करने से पीछे नहीं हटता लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने न सिर्फ सिखों की इस आस्था को चोटिल किया है बल्कि कानून का भी खुलेआम मजाक बनाकर रख दिया है.
मामला मध्य प्रदेश के बरवानी जिले की राजपुर तहसील क्षेत्र का है. यहां गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी प्रेम सिंह को पुलिस ने पहले तो गालियां दीं. उसके बाद बीच सड़क पर उसकी पगड़ी उछाल दी. इतने से ही पुलिस का मन नहीं भरा तो वह ग्रंथी को बाल पकड़कर घसीटने लगी और लात घूंसों से उसे बुरी तरह पीटा. बीच बचाव करने जब पास ही खड़ा एक सिख युवक आया तो पुलिस ने उसके साथ भी हाथापाई की. इसे लेकर सिखों में आक्रोश है. उनका कहना है कि लोकतंत्र में पुलिस की यह तानाशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है. वीडियो में देखें क्या कहा कमेटी के अध्यक्ष ने-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *