मनोरंजन

सुशांत केस : पिता और भाई के साथ ईडी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती, पढ़ें पूरी खबर

Share now

मुंबई, एजेंसी
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है. सीबीआई द्वारा मामले में केस दर्ज करने के साथ ही ईडी ने भी रिया को पूछताछ के लिए आज बुलाया था. रिया आज दोपहर मुंह को सफेद रंग के कपड़े से ढंक कर पिता और भाई के साथ ईडी दफ्तर पहुंचीं. उनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है.
रिया से ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. रिया से ईडी की पूछताछ 5-6 घंटे तक चलने की उम्मीद जताई जा रही है. रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने के आरोप सुशांत के पिता ने लगाए हैं. फिलहाल रिया ने क्या जवाब दिया है इस संबंध में कुछ भी पता नहीं चल सका है.
सुशांत के सीए संदीप श्रीधर से ईडी पूछताछ कर चुकी है. रिया के सीए को भी समन भेजा गया था लेकिन वे अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए. रिया के बाद ईडी उनके परिवार को भी समन भेज सकती है. सुशांत के घर में हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा से ईडी पूछताछ कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *