हरियाणा

दो दिन से लापता युवक का शव खेतों में मिला

सोहना, संजय राघव
2 दिन से लापता युवक का शव गांव करण की खेड़ली के समीप खेतों में सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ मिला। 2 दिन पहले युवक के परिजनों ने सोहना थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था व 2 दिन से अपने कार सहित घर से गायब था ।आज पुलिस ने जब उसकी तलाश की तो उसका शव करणकी खेड़ली नहर के समीप खेतों में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है जानकारी के अनुसार गांव लाखुवास निवासी श्याम बीर 2 दिन पहले अपनी कार से शाम के समय घर से गया था। लेकिन वापस घर नहीं आया। घर वापस ना आने पर उसके परिजनों ने सोहना थाने में उसके लापता होने की एक शिकायत दर्ज कराई ।जब पुलिस युवक की तलाश कर रही थी उस दौरान गांव करण की खेड़ली के समीप खेतों में एक सड़ी गली अवस्था में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों से उसकी पहचान कराई तो वह शव सोमबीर का ही निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा ।वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने मृतक के कार को भी वही थोड़ी दूरी से बरामद कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *