झारखण्ड

ऊपरघाट के जंगलों में हाथियों ने मचाया उत्पात, चार घरों को तोड़ा, फसल उजाड़ी

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना 
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पेंक पंचायत में हाथियों के झुडों ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाए। यहां के चार आदिवासियों के घर को तोड़ दिया। हांलाकि किसी प्रकार की जानमाल की नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग दस बजे 22 हाथियों के झुड एक साथ आदिवासी गांव धवैया पहुंचे और बुधन मांझी और मंटू मांझी के घर का पश्चिम साइड तोड़कर घर में रखें अनाज चट कर गए और घर के बगल में खेत में लगे मकई की खेती को पूरी तरह से चटकर गए। इसके जोरलीकेंद के सुनिल हेम्ब्रम और बिगन हेमब्रम के घर के घर को तोड़कर रखे महुआ सहित चावल खाए गए। मकई के खेत में पड़ा डीजल पंप को हाथियों ने तोड़ दिया।

इसके अलावे विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चैधरी का खेत में लगे धान को पूरी तरह से रौंद दिया। रातभर धवैया और जोरलीकेंद के ग्रामीण दहशत के मारेेें घर छोड़कर दूसरे जगह भागकर अपनी जान बचायी। हाथियों की दहाड़ से डरकर जोरलीकेंद में सुनील हेम्ब्रम को गलती से उसकी पत्नि ने घर को बाहर से बंद कर भाग गयी थी। सुनील हेम्ब्रम रातभर मौत के मुंह में फंसा रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो दो पहिया वाहन बुलेट से धवैया गांव पहुंचे और हाथियों के उत्पात से हुए नुकसान का जायजा लिए। तत्काल शिक्षा मंत्री ने पीड़ित चारों परिवारों को 50-50 किलो चावल और एक-एक हजार रूपए देकर सहयोग। इसके अलावे बुधन मांझी को आवास देने की बात कही। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो इसके बाद गोनियांटो पहुंचे, यहां मृत पारा शिक्षक धनीराम महतो के परिजनों से मिलकर ढांढस बढाया और दस हजार श्राद्व के लिए सहयोग राशि दिए। मंत्री ने पारा शिक्षक के परिजनों से कहा कि बेटी की शादी के लिए एक लाख रूपए सहयोग करने की घोषणा किए। इसके बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो हाथियों का झुंड देखने के लिए बोरोनाला समीप हथबजवा जंगल गए। यहां पर हाथियों को देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों से बात कर हाथियों का भगाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा यथाशीघ्र भुगतान करने की आदेश दिए।
क्या-क्या नुकसान हुआ: बुधन मांझी के घर से 250 किलो चावल, 5 किलो दाल, 3 किलो आलु और खेत में लगे मक्कई, सुनील हेम्ब्रम के घर से 170 किलो चावल, 3 किलो प्याज, 2 किलो आल,ू 4 किलो आटा, 25 किलो महुआ, मन्टु मांझी के घर से 100 किलो चावल, एक किलो दाल और खेत में लगे मकई खेती चटकर गए। इस दौरान शिक्षा मंत्री के साथ विधाधक प्रतिनिधि टेकलाल चैधरी, झामुमो किसान मोरचा के अध्यक्ष लोकेश्वर महतो, उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, तारमी मुखिया सह मंत्री के अनुज बासुदेव महतो, मुखिया गणेश सोरेन, सुखमति देवी, गजाधर महतो, गुरूप्रसाद पटेल, सचिन महतो, सुरेश महतो, सरयु पांडेेय, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश मरंाडी, पंसस राजकुमारी देवी, प्रतिनिधि विष्णु सोरेन, समीर मुर्मू, राजेश मरांडी, अनिल हेम्ब्रम, सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *