दिल्ली

शिरोमणि अकाली दल और दिल्ली कमेटी द्वारा शहीद सिंहों के दिन मनाने की सेवा माई भागो ब्रिगेड को सौंपी

Share now

नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई स्त्री विंग की अध्यक्ष बीबी रणजीत कौर की अध्यक्षता में महिलाओं की एक विशाल एकजुटता पार्टी के रकाब गंज स्थित आफिस में हुई जिसमें सैंकड़ों महिलाएं शामिल हुईं और शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता ग्रहण की।
बीबी रणजीत कौर द्वारा दिल्ली इकाई स्त्री विंग में महिलाओं को पद देकर नवाज़ा गया और बहुत जल्दी पूरी दिल्ली में सर्कल बना कर पूरी दिल्ली में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की शुरुआत करने का भी ऐलान किया। इसके साथ ही माई भागो ब्रिगेड बनाये जाने की भी बात कही गई। पार्टी की दिल्ली इकाई के सरप्रस्त जथेदार अवतार सिंह हित्त, अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और दिल्ली कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा और पार्टी में शामिल होने पर महिलाओं का स्वागत भी किया।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और महासचिव हरमीत सिंह कालका द्वारा नई बनी माई भागो ब्रिगेड की जिम्मेवारी लगाई गई कि शहीद सिंहों के दिन मनाने के लिए ब्रिगेड द्वारा प्रयास किए जायें। स. सिरसा व स. कालका ने कहा कि कमेटी के सहयोग से शहीदों के दिन मनाये जायेंगे और भाई तारू सिंह जी के शहीदी दिवस से इसकी शुरुआत की जाएगी।
सभी ने बीबी रणजीत कौर का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया जो पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित कर पार्टी से जोड़ रहे हैं। बीबी रणजीत कौर ने बताया कि महिलाओं को धर्म के साथ-साथ एजुकेशन व खेलों में भी आगे आने लाने के लिए विशेष प्रयास किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *