दिल्ली

शिक्षा जागरूकता अभियान में बोले आप नेता मो. नईम- बिना अच्छी तालीम के आगे नहीं बढ़ सकती आने वाली पीढ़ी

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के सहयोग से पब्लिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने गुरु रविदास, मंदिर, सीताराम बाजार और आसपास के इलाकों में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इसमें आयोग के सदस्य करतार सिंह कोचर, निगम पार्षद राकेश कुमार और आम आदमी पार्टी के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के ट्रेड विंग के अध्यक्ष नईम मलिक ने अहम भूमिका निभाई.


इस दौरान नईम मलिक ने अल्पसंख्यक आयोग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन इन योजनाओं के बारे में आम आदमी को पता नहीं है जिसके चलते उन तक इन योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा. यही वजह है कि अब पार्टी की ओर से हर गली मोहल्ले में कैंप, बैठकों और नुक्कड़ सभाओं के जरिए घर घर तक लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. हर व्यक्ति को अब उसके अधिकार की जानकारी होगी और वह आसानी से हर सरकारी योजना का लाभ उठा सकेगा. इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश भर में ऐसे अभियान चलाये जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब प्रोफेशनल कंप्यूटर शिक्षा भी गली मोहल्लों तक पहुंचाई गई है. साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए जा रहे हैं. गरीब युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए यह कोर्स बेहद मददगार साबित हो रहे हैं. यह सब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच से ही संभव हो पाया है.


इस मौके पर माहे मोबीन राणा, मोईद अहमद तारिक, मोहम्मद जमाल, मो. मजहर शमशुद्दीन, मो. शाहिद सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *