दिल्ली

अशोका होटल में लगा इंटरनेशनल रियल एस्टेट एक्सपो, ऑगमेंट ग्रुप के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
राजधानी के अशोका होटल में इन दिनों इंटरनेशनल रियल एस्टेट एक्सपो चल रहा है| इसमें देश-विदेश के नामी अंतरराष्ट्रीय डेवलपर हिस्सा ले रहे हैं| जाने-माने इंटरनेशनल डेवलपर ग्रुप ऑगमेंट ग्रुप भी एक्सपो में प्रतिभाग कर रहा है|
ऑगमेंट ग्रुप के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर अभिषेक सेठ एवं अंशुल गुप्ता ने बताया कि ऑगमेंट ग्रुप एक ऐसा ग्रुप है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रॉपर्टी , इन्वेस्टमेंट सेल्स एंड मार्केटिंग , एस्टेट मैनेजमेंट और डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य करता है| उन्होंने बताया कि अगर आप ऑस्ट्रेलिया में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आसानी से इन्वेस्ट कर सकते हैं| इसका आपको बेहद लाभ मिलेगा| उन्होंने बताया कि यह बेहद ही आसान है और इसके लिए बहुत ही सरल प्रक्रिया अपनाई जा रही है जिससे लोगों को इन्वेस्टमेंट में लाभ मिल सके| ऑगमेंट ग्रुप के स्टॉल पर इंटरनेशनल रियल एस्टेट मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की भीड़ लगी रही| अंशुल गुप्ता ने उन्हें बताया कि अगर आप विदेशों में प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए 70 परसेंट पैसा फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध है| यानी आप महज 30 परसेंट पैसा देकर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और सिडनी जैसे शहरों में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं|


ग्रुप की ओर से उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं| आवश्यक का गीत कार्रवाई में भी ग्रुप पूरी तरह से सहयोग करता है| प्रॉपर्टी लेनदेन के बाद भी ग्रुप आपकी पूरी हेल्प करता है| हर 3 महीने पर रेगुलर इंस्पेक्शन भी प्रॉपर्टी की की जाती है और एक रिपोर्ट तैयार की जाती है| अगर इसमें कोई भी डैमेज वगैरह होता है तो उसके लिए भी ग्रुप की ओर से सुविधा उपलब्ध कराई जाती है|


विदेशों में प्रॉपर्टी में निवेश करने के इच्छुक लोगों को ध्यान में रखते हुए ग्रुप की ओर से आगामी दिनों में एक सेमिनार का भी आयोजन राजधानी के एक निजी होटल में किया जा रहा है| इसकी पूरी जानकारी अशोका होटल में लगे ग्रुप के स्टॉल पर ली जा सकती है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *