झारखण्ड

डीवीसी मुख्यालय के आश्वासन पर भूख हड़ताल दूसरे दिन समाप्त

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना
बोकारो थर्मल के डीवीसी के नये पावर प्लांट में रोजगार की मांग को लेकर सोमवार से कर रहें मजदूरों का भूख हड़ताल मंगलवार को देर रात डीवीसी मुख्यालय के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। मजदूरों ने बताया कि भूख हड़ताल आंदोलन को लेकर स्थानीय प्रबंधन ने मुख्यालय प्रबंधन को सूचना दी थी। भूख हड़ताल आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय प्रबंधन ने आंदोलनकारियों से पहल किया। जिसमें कहा गया कि सभी मजदूरों को बोकारो थर्मल में प्रस्तावित प्रदुषण प्लांट के निर्माण कार्यों को समायोजित किया जाऐगा। इसके बाद स्थानीय अपर निदेशक नीरज सिन्हा व रविंद्र कुमार ने आंदोलनकारियों का जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त किया। डीवीसी अंसगठित ठेका मजदूर संघ के इस आंदोलन को तृणमुल कांग्रेस पार्टी का समर्थन था। आंदोलन में मुख्य रूप से अध्यक्ष सलीम अंसारी, सचिव इकबाल आलम, विनोद कुमार ठाकुर, भोला शर्मा, कैलाश तुरी, नारायण, महतो सहित कई लोग शामिल हुए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *