नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थान पर भव्य मन्दिर निर्माण हेतु विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आगामी 9 दिसम्बर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित “विराट धर्म सभा” के लिये जनजागरण अभियान के अंर्तगत, आज मोतीनगर जिला में रमेशनगर (नगर) में बाइक रैली का आयोजन किया गया।
बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में समाज के सभी वर्गों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। रैली का शुभारंभ टैगोर मार्केट कीर्तिनगर से हुआ और कीर्तिनगर की विभिन्न ब्लॉक्स से होते हुए, रमेश नगर की ब्लॉक्स से आगे बढ़ते हुए, चुना भट्टी,जवाहर कैम्प आदि सेवा बस्तियों से होते हुए मानसरोवर गार्डन की विभिन्न ब्लॉक्स,शारदापुरी, राजौरी गार्डन बी ब्लॉक से रमेशनगर गोल चक्कर से आते हुए कीर्तिनगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई।
रैली का विभिन्न स्थानों पर RWA, धार्मिक संस्थाओं व आम जनता ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।रैली का मुख्य बिंदु अनुशासन रहा,स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिये सभी ने ट्रैफिक की सुगमता का ध्यान रखा। सभी बन्धु जय श्री राम व भव्य मन्दिर बनाने का संकल्प का जयघोष करते क्षेत्र से निकले।
कार्यक्रम के समापन स्थल कीर्तिनगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पर विभाग संघचालक अनिल जी व प्रांत सम्पर्क प्रमुख रितेश का उद्बोधन रहा। अनिल व रितेश ने भारी जयघोषों के बीच सभी से आगामी रविवार को विराट धर्म सभा मे सपरिवार सम्मिलित होने का संकल्प करवाया।रितेश जी ने आशा व्यक्त की, कि भव्य मन्दिर निर्माण के लिये यह अंतिम एवं परिणामदायी प्रयत्न होगा। आज की रैली में जिला संघचालक जयप्रकाश व नगर संघचालक रामधन का भी पावन सानिध्य रहा।
रैली के आयोजन मे गौरव जैन, संजीव गुप्ता, रघुवीर गंभीर, संजय मल्होत्रा, सचिन चौना, बोबी ओबेरॉय, आशीष, नरेंद्र, मनोज, राजू सिंह, अशोक, व अन्य सभी ने प्रयास किया। रैली मे भारत भूषण मदान, वीणा विरमानी, विपिन मल्होत्रा व संघ परिवार के 500 कार्यकर्ता 250 स्कूटर बाईक पर थे।