मनोरंजन

ऐसे मिली सुशांत की गर्लफ्रेंड को बेल

Share now

नई दिल्ली, एजेंसी
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को अदालत ने एक मामले में जमानत दे दी है. इसके कई कारण रहे. फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को करीब एक महीने के बाद बेल मिल गई है. ड्रग्स केस कनेक्शन में नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया को गिरफ्तार किया था, लेकिन बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया समेत तीन लोगों को जमानत दी. हालांकि, ये ज़मानत सशर्त दी गई है. रिया के भाई शोविक और एक अन्य की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है.अदालत में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे की ओर से तर्क दिया गया कि रिया पर NDPS के तहत लगा 27A के एक्ट गलत है. रिया को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया और इतने दिनों तक जेल में रखा गया. लंबी बहस के बाद अदालत ने इस मामले में रिया को जमानत दे दी.

वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि हमने कोर्ट के सामने अपनी ओर से सबूत रखे और कुछ धाराओं के बारे में बताया, जिसे जज ने स्वीकार किया. रिया को जिस तरह अरेस्ट किया गया वो गलत है. तीन केंद्रीय एजेंसियों (CBI, ED, NCB) के द्वारा जो व्यवहार किया गया वह गलत रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *