बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक पर एनडीए प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में हार को लेकर हेमंत सोरेन कह रहें हैं कि दोनों सीटों पर हार से सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। कहा कि दोनों सीटों पर हार से सरकार का मनोबल गिरेगा। आजसू बेरमो को कभी भी धनबाद और झरिया बनने नहीं देगा।आजसू सुप्रिमो ने कहा कि कभी बेरमो में कांग्रेस एवं झामुमो एक दूसरे के खिलाफ लाठी डंडा लेकर सड़क पर जो लड़ाई लड़ रहे थे,वह बेरमो में विकास को लेकर नहीं था बल्कि कोयला खदानों की काली कमाई एवं लूट को लेकर था। कहा कि सरकारी अधिकारियों को किसी पार्टी का आदमी बनकर काम नहीं करना चाहिए,उनकी जवाबदेही तय है और उनको जवाब भी देना होगा। बेरमो में विकास के लिए कांग्रेस को और कितने समय की जरुरत है। राज्य में सरकार के दस माह के कार्यकाल मेें विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है। कहा कि बेरमो एवं दुमका में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में पूरा सरकार एवं सरकारी अमला चुनाव लड़ रहा है। सुदेश ने कहा कि पिछलें विधानसभा चुनाव में मत विभाजन के कारण ही बागडोर का परिवर्तन हुआ है। एनडीए के घटक दलों ने इसे खुले मन से स्वीकार किया है,लेकिन अब मत विभाजन को रोकने के लिए एनडीए के तमाम दल एकजुट होकर विरोधियों को शिकस्त देने में लगे हैं। सुदेश ने कहा कि उपचुनाव में बेरमो एवं दुमका में जो प्रत्याशी है वह प्रजातंत्र का नहीं,बल्कि वंशवाद और राजतंत्र का चेहरा है।सुदेश ने कहा कि दोनों ही स्थानों में विरासत की इस सियासत को खत्म करने की जरूरत है.दोनों ही स्थानों से वंशवाद को खत्म करना होगा।कहा कि क्षेत्र में इस बार लड़ाई राजा और प्रजा के बीच है। राजा को चुनौती देनी होगी,नहीं तो राजा का बेटा ही राजा बनेगा।आमजनों को कभी उनका अधिकार नहीं मिल सकेगा। झामुमो पर वंशवाद का सीधा आरोप लगाया,कहा कि संताल परगना को सोरेन परिवार अपना उपनिवेश बनाकर रखा है।सुदेश ने कहा कि दुमका की जनता हेमंत सोरेन को यहां से मत देकर जिताने का काम किया लेकिन उन्होंने यहां के लोगों का अपमान किया। सुदेश ने कहा कि सोरेन परिवार जब-जब सत्ता में आती है पूरे राज्य में अवैध वसूली बढ़ जाती है। बालू,कोयला से अवैध परिवहन,ट्रांसफर-पोस्ंिटग से पैसा बनाया जाता है। जनता के हितों से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं रहता है.एनडीए के कार्यकाल में विकास को गति तेज हुई थी,लेकिन बीते 10 माह से विकास पूरी तरह ठप है। सभा को गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चैधरी,गोमिया के विधायक डाॅ लंबोदर महतो,प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल,चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक, आजसू के प्रक्वता डॉ.देवशरण भगत,
बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव,राजेंद्र महतो,काशीनाथ सिंह,प्रदीप तिवारी,संतोष कुमार महतो,डुमरी की प्रमुख यशोदा देवी, तारकेश्वर महतो, ने भी संबोधित किया। इस मौके पर तिवारी महतो,मंजूर आलम,मैहर सिंह, विश्वनाथ यादव,संजय प्रसाद,श्रवण, सिंह ब्रह्मदेव महतो, मिसरीलाल महतो, दीपू अग्रवाल, सीताराम महतो, भैरव महतो, मोतीलाल महतो, किशोर महतो, सीमा देवी, लालमोहन तुरी, जितेंद्र महतो, प्रयाण गोपाल सेन सहित काफी लोग मौजूद थे। संचालन रामकुमार मरांडी ने किया।




