मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

प्रेमिका को बेहद चाहता था पति तो पत्नी ने करा दी गर्लफ्रेंड से शादी, अब दोनों के साथ रहना चाहिए चाहता है पति

भोपाल, एजेंसी 

शादी के बाद प्रेमिका से संबंध यूं तो तलाक और परिवार के बिखराव की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है. कोई भी औरत अपने पति के साथ दूसरी महिला के संबंधों को कभी बर्दाश्त नहीं कर पाती लेेकिन एक पत्नी ऐसी भी है जिसने खुद अपने पति की शादी उसकी गर्लफ्रेंड से करवा दी.

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है. यहां से हाल ही में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने शादी के तीन साल बाद अपने पति की उसकी प्रेमिका से शादी करने में मदद की। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पति अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों से एक साथ संबंध बनाए रखना चाहता था लेकिन भारतीय कानून में इसकी इजाजत नहीं है, जिसके बाद महिला ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने पति की उसकी गर्लफ्रेंड से ही शादी करवा दी। महिला की वकील ने बताया कि पति दोनों महिलाओं से संबंध बनाए रखना चाहता था जो कि कानूनी तौर पर संभव नहीं हैं। उसकी पत्नी काफी समझदार थी, उसने अपने पति को तलाक दे दिया और उसकी प्रेमिका से शादी करने में मदद की। अब वह पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों के साथ रहना चाहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *