हरियाणा

दो बार गिरफ्तार होने के बाद भी होटल की मालकिन चला रही थी सेक्स रैकेट, इस बार पांच और कॉल गर्ल पकड़ी गईं

Share now

चरखी दादरी, एजेंसी
हरियाणा में जिस्म का कारोबार पूरी तरह से बेखौफ होकर चलाया जा रहा है. ताजा मामला चरखी दादरी इलाके का है. यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो दो बार पहले भी सेक्स रैकेट संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार की जा चुकी है. पुलिस ने आरोपी होटल मालकिन को पांच कॉल गर्ल के साथ गिरफ्तार किया है.
तीन माह में तीसरी बार शहर में महिला थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है। रेड के दौरान कॉल गर्ल के अलावा एक युवक भी पकड़ा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, महिला थाना प्रभारी को गुप्ता सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित रिद्धी-सिद्धी होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद महिला थाना पुलिस और झोझू कलां थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल पर रेड कर 5 युवतियाें और 1 युवक सहित होटल संचालिका को दबोच लिया है। युवक व युवती होटल में आपत्तिजनक हालातों में पाए गए थे।
रिद्धी सिद्धी होटल दो महीने पहले शहर के समसपुर टी प्वाइंट नजदीक चल रहा था। वहां भी महिला थाना पुलिस व सदर थाना पुलिस ने मिलकर छापेमारी कर 3 युवतियों और 3 युवकों को पकड़ा था। वहीं होटल संचालिका एक सप्ताह बाद ही जमानत पर बाहर आ गई थी व दोबारा सेक्स रैकेट चलाने लगी थी। ऐसे में पुलिस ने एक महीने के अंदर दो बार होटल से सेक्स रैकेट पकड़ा था।

होटल संचालिका ने बताया था कि दिल्ली में युवतियां पगार पर सेक्स रैकेट चलाने को राजी हो जाती हैं। मात्र 10 हजार रुपये एक युवती को देने पड़ते हैं। युवती जितनी भी ग्राहकी करेगी वह सब रूपया मालिक का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *