यूपी

फूड पॉइजनिंग से बीए की छात्रा की मौत

Share now

सोहना, संजय राघव
गांव भोंडसी में एक बीए कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की फूड प्वाइजनिंग से दर्दनाक मौत हो गई ।छात्रा बीती रात किसी शादी समारोह में गई थी। सुबह के समय छात्रा की हालत खराब हुई जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में भोंडसी पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद गांव में हर तरफ मातम का माहौल है.
गांव भोंडसी निवासी मृतका 18 वर्षीय नेहा राघव जो कि गुडगांव में बीए प्रथम की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि बीती रात छात्रा किसी शादी समारोह में गई थी जब वह वापस आई तो उसके हालत थोड़ी खराब थी व सुबह के समय वह सो कर खड़ी हुई जब वह चाय पी रही थी उस समय उसकी हालत खराब होने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो गई.

जांच अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *