यूपी

शोएब खान बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव

नीरज सिसौदिया, बरेली
बरेली जिले की बहेड़ी तहसील के अंतर्गत पड़ते शाहगढ़ के रहने वाले तेज तर्रार नेता शोएब खान को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का प्रदेश सचिव बनाया गया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया है. इसमें लिखा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अनुमति के बाद शोएब खान को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया जाता है. शोएब को प्रदेश सचिव बनाने पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. मो. खालिद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शोएब खान को अहम जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी. अब पार्टी आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. वहीं मीडिया प्रभारी रविंदर यादव ने भी उन्हें बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *