पंजाब

सवा माह की बेटी को गटर में फेंककर मार डाला, जानिये क्यों?

चंडीगढ़, एजेंसी
एक दंपति ने अपनी सवा माह की बेटी को शौचालय के गटर में फेंककर मार डाला. मासूम बच्ची को मौत के हवाले करते हुए मां-बाप के हाथ तक नहीं कांपे. घटना पंजाब के फरीदकोट जिला अंतर्गत पड़ते गांव कलेर की है.
बताया जाता है कि यूपी निवासी रज्जो यहां ईंट भट्ठे पर काम करता है और पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ रहता है. शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया कि बच्ची को कोई ले गया है. वह गायब हो गई है. इसके बाद सब लोग उसे ढूंढने लगे. फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस को शक हुआ तो उसने दंपति से पूछताछ की. दंपति ने बताया कि उनके पहले से ही दो लड़कियां थीं. इस बार उन्हें बेटा होने की उम्मीद थी. लेकिन इस बार भी बेटी होने से वे परेशान हो गए थे. इसलिए उन्होंने शौचालय के फ्लश के गटर में डालकर बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने फ्लश तोड़कर बच्ची का शव निकाला. यह परिवार भट्ठे पर करीब सात माह से काम कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *