दुनिया

सेक्स एडवेंचर के चक्कर में गई महिला की जान, रस्सी से बांध कर सो गया पति, पढ़ें क्या है पूरा मामला

एजेंसी, लंदन
सेक्स एडवेंचर के चक्कर में उस वक्त एक महिला की जान चली गई जब उसका पति उसे रस्सियों से बांधने के बाद नशे में धुत होकर सो गया. मुंह बंधा होने के कारण महिला चीख भी नहीं सकी और उसने दम तोड़ दिया. सुबह जब पति नींद से जागा तो महिला की लाश देखकर घबरा गया और किसी को बिना कुछ बताए ही होटल से फरार हो गया. एक ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, 52 वर्षीय वॉरेन मार्टिन कॉल्टन अपनी 38 वर्षीया पत्नी क्लेयर व्हाइट के साथ रोमांटिक सेक्स एडवेंचर के लिए एक होटल में गया था. यहां शराब, ड्रग्स, टेप, रस्सी, ग्लव्ज आदि सामान भी ले गए थे.

रात को दोनों ने जमकर शराब पी और नशा किया. इसके बाद सेक्स एडवेंचर शुरू किया. मार्टिन ने अपनी पत्नी के हाथ पैर बांध दिए और उसके मुंह पर मोजा बांधकर मुंह भी पूरी तरह से बंद कर दिया. चूंकि मार्टिन ने बहुत ज्यादा नशा किया हुआ था इसलिए वह पत्नी को बांधने के बाद कब सो गया उसे पता भी नहीं चला. बंधी होने के कारण क्लेयर चीख भी नहीं सकी और खुद को खोल भी नहीं सकी. इसके चलते उसकी मौत हो गई. सुबह होने पर जब मार्टिन को घटना का पता चला तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया और मौके से फरार हो गया. होटल स्टाफ को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद से क्लेयर की मां और बहन बेहद दुखी हैं. पुलिस ने मार्टिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने मार्टिन को 6 साल कैद की सजा सुनाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *