नीरज सिसौदिया, बरेली
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष का पदभार मिलने पर नगर निगम के पार्षद गौरव सक्सेना को कायस्थ समाज के प्रमुख लोगो ने उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने से संघर्ष के जरिये अब वह समाज, जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। नगर निगम पार्षद गौरव सक्सेना के सम्मान में संगम पैलेस में हुए सम्मान समारोह में आये कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अबसर पर डॉ पूर्णिमा अनिल ने गौरव सक्सेना को एक जुझारू एवम मर्यादित आचरण वाला युवा नेता की संज्ञा दी। मानव सेवा सालुव के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, शशि भूषण, डॉ शिव कुमार सक्सेना, संजीव सक्सेना, एडवोकेट संभव शील ने भी गौरव सक्सेना के जनहित के किए कार्यो पर प्रकाश डाला।
पत्रकार निर्भय सक्सेना ने अपने संबोधन कायस्थ समाज से एकजुट होकर राजनीति में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज की एकता कायम रखने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि विनय श्रीवास्तव ने गौरव सक्सेना को युवा इकाई की मजबूती पर ध्यान देने को कहा। गौरव सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि कोहाड़ापीर पर जल्द ही कलम दवात का पटक चिन्ह समाज के लोगो के साथ मिल के लगाया जाएगा। मध्यम सक्सेना ने काव्य साथ किया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवम रचना सक्सेना ने आरती का गायन किया। कार्यक्रम में नगर में गणमान्य लोग शामिल हुए।