भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली किस से शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आजकल वरुण धवन के नाम का सिंदूर लगा रही हैं। क्या उनकी विराट कोहली से कोई अनुभव हो गई है, अगर नहीं तो फिर उन्होंने वरुण धवन के नाम का सिंदूर आखिर क्यों लगाया। चलिए इस रहस्य से हम पर्दा उठा देते हैं। दरअसल वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वरुण धवन एक दर्जी का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम मौजी है। वहीं अनुष्का शर्मा कपड़ों पर फूलों की कढ़ाई करती नजर आएंगी।
फिलहाल यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दोनों स्टार ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसमें अनुष्का शर्मा साड़ी पहने हुए हैं और सिर पर पल्लू डाले हुए हैं। उनके माथे पर लाल सिंदूर साफ दिखाई दे रहा है। वह फिल्म में ममता का किरदार निभा रही है। उनके साथ वरुण धवन बैठे हैं जिनकी बड़ी-बड़ी मूछें हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा के साथ वरुण धवन की यह पहली फिल्म है। फिल्म आगामी 27 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा अनुष्का अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म परी का भी प्रमोशन कर रही हैं। परी भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

अनुष्का ने क्यों लगाया वरुण के नाम का सिंदूर?




