मनोरंजन

मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं : इलियाना डिक्रूज

Share now

मुंबई। हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म रेड में शानदार अभिनय का लोहा मनवाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंट होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। बता दें कि पिछले काफी दिनों से इलियाना की प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थी।

आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी की बातें शेयर करना इलियाना को बिल्कुल पसंद नहीं है। वह अपनी शादी के मसले पर भी कोई बात नहीं करना चाहती। लेकिन जब प्रेग्नेंट होने की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं तो इलियाना ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *