यूपी

सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को कचहरी भ्रमण पर वकीलों ने दिया अपना पूर्ण समर्थन

नीरज सिसौदिया, बरेली

सपा प्रत्याशी अग्रवाल आज 100 फुटा रोड पर अपना जनसंपर्क किया जहां स्थित निवासियों ने पूर्ण रूप से अपना मतदान उन्हीं के पक्ष में करने का आश्वासन दिया । राजेश अग्रवाल ने वहां के निवासियों को आश्वस्त किया है कि उनकी सरकार के आने पर अवैध कालोनियों को नियमित कराने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा।

इसी के साथ वहां आसपास क्षेत्रों में जनसंपर्क करने पर मण्डी आड़तियों ने भी अपना समर्थन राजेश अग्रवाल के पक्ष में दिया तत्पश्चात कचहरी क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान वहां सभी वकीलों ने एकजुट होकर सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को अपना समर्थन प्रदान किया । इसके अलावा जाटव पुरा, पीर बहोडा, परतापुर बिधौलिया सीबीगंज, बड़ी बिहार वीडियो कॉलोनी स्टेट बैंक कॉलोनी से कोहड़ापीर ढाल तक संपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान मृत्युंजय मिश्रा नीरज शर्मा पार्षद युसूफ खान बाबू भाई कृष्ण पाल सिंह यादव संजीव यादव प्रमोद यादव शेर सिंह गंगवार राजीव यादव मोहर सिंह लोधी गोविंद सैनी विनोद सिंह रमन सक्सेना उदयवीर सिंह प्रदीप सिंह जगबीर सिंह विनोद सिंह तसव्वुर हुसैन रिजवान अंसारी अनिल अरोरा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *