झारखण्ड

भाजमो ने चार जिलाध्यक्ष नियुक्त किये

Share now

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा का संगठनात्मक विकास करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के निर्देश पर केंद्रीय महामंत्री आशीष शीतल मुंडा ने चार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

सोमवार को यहां जारी बयान के अनुसार, मोर्चा ने पलामू का जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे को, गढ़वा का जिलाध्यक्ष सुयश पांडे को, रामगढ़ का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को तथा रांची का जिलाध्यक्ष अशोक ठाकुर को बनाया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय महामंत्री ने इन चारों से उम्मीद जताई है कि ये अपने-अपने जिलों में मोर्चा को गतिशील बनाएंगे और जनसामान्य के मुद्दों को बेहद त्वरित गति से उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *