यूपी

डॉक्टर अनीस बेग, चंद्रसेन सागर और पप्पू भरतौल ने शान से फहराया तिरंगा, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

नीरज सिसौदिया, बरेली
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में उत्सव का माहौल रहा। बरेली जिले में भी धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और बरेली कैंट विधानसभा सीट से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार डॉक्टर अनीस बेग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और फरीदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार चंद्रसेन सागर और बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में शान से तिरंगा फहराया।
डॉक्टर अनीस बेग ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में इसवा की ओर से आयोजित तिरंगा रैली में हिस्सा लिया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दिया।

शान से तिरंगा फहराते डॉक्टर अनीस बेग।


वहीं, चंद्रसेन सागर ने फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के पवन पर्व पर श्री राम बक्स गोमती इंटर कॉलेज, खजूरिया संपत बरेली में शान से तिरंगा फहराया और स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की वीरगाथा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का आजादी का यह दिन यूं ही नहीं आ गया था। इसके लिए हमारे देश के न जाने कितने वीरों को अपना खून बहाना पड़ा था।

तिरंगे को सलामी देते चंद्रसेन सागर और समारोह में उपस्थित विद्यार्थी।

 

इन वीरों के बलिदान और कुर्बानी की वजह से ही हम अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो सके हैं। अगर ये वीर अपनी कुर्बानी नहीं देते तो आज भी हम उसी तरह जंजीरों में जकड़े जाते जिस तरह से अंग्रेजी शासन काल में हमारे साथ बदतर व्यवहार किया जाता था। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने हमें एक संविधान दिया जिसने हमें अधिकार दिए और उन्ही अधिकारों की वजह से आज हम चैन से जी पा रहे हैं। इसलिए 15 अगस्त के इस दिन को कभी मत भूलना और उन पीरों की कुर्बानी को हमेशा नमन करना।

तिरंगे को सलामी देते पप्पू भरतौल।

वहीं पप्पू भरतौल ने भी क्षेत्रवासियों के साथ शान से तिरंगा फहराया और लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *